spot_img

Health Tips : गर्मियों में दमकती त्वचा और चकाचक दिखने के लिए इस्तेमाल करें ये हर्ब्स, जानिए इनके बारे में

गर्मियों में अचानक मौसम बदलने से अकसर लोग ज्यादा बीमार होते हैं। अकसर गर्मी की वजह से शरीर में डिहाइड्रेशन हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन, सीने में जलन, गैस और पाचन संबधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसके अलावा इस मौसम में खांसी बुखार और डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियां भी अधिक फैलती हैं, ऐसे में अपनी सेहत के प्रति लापरवाही करने की भूल न करें।

गर्मियों में खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। हमारे किचन में कई ऐसे मसाले और हर्ब्स होते हैं, जिनके इस्तेमाल से स्वस्थ रहा जा सकता है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही मसालों व हर्ब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनी रोज के दिनचर्या में शामिल कर हम स्वस्थ और सुरक्षित रह सकते हैं। आइए जानतें हैं उनके बारे में –

तुलसी

गर्मियों में तुलसी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। पेट से जुड़ी समस्याओं में तुलसी का सेवन बहुत लाभकारी होता है। इससे पेट में गैस और ब्लोटिंग में जल्द आराम मिलता है। इसके अलावा, तुलसी के पत्तों को पीसकर त्वचा पर लगाने से स्किन रैशेज से भी राहत मिलती है। गर्मी में खांसी बुखार या मलेरिया की समस्या में तुलसी के पानी को उबालकर पीने से जल्द आराम होता है।

सोया के पत्ते

सोया के पत्ते का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र तंदुरुस्त रहता है और पेट से जुड़ी समस्याओं में लाभ होता है। सोया के पत्तों का सेवन करने से पेट में दर्द, छाती में जलन और डायरिया की समस्या में आराम मिलता है। इसके बीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

पुदीना

क्या आप जानते हैं कि पुदीना ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। गर्मियों में पुदीने का इस्तेमाल आमतौर पर रायते में या चटनी बनाने के लिए किया जाता है। पुदीने में कूलिंग इफेक्ट होते हैं, जो गर्मियों के मौसम में पेट दर्द और गैस की समस्या में राहत दिलाते हैं। इस मौसम में पुदीने का सेवन करने से पेट में जलन से भी आराम मिलता है।

सौंफ

गर्मी में सौंफ का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इससे ब्लोटिंग और गैस की समस्या दूर होती है। इसमें विटामिन सी और बेटा कैरोटीन पाया जाता है जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। सौंफ का सेवन करने से मुंह की दुर्गंध से भी राहत मिलती है।

New Delhi : एक अप्रैल से लागू होगा आयकर अधिनियम 2025: सीतारमण

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने रविवार को लोकसभा में वित्‍त वर्ष 2026-27 का...

Explore our articles