spot_img

Haryana : सतर्कता ब्यूरो भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ अभियान चलाएगा

Haryana: Vigilance Bureau to launch campaign against corrupt officials

पंचकूला: (Panchkula) हरियाणा में सतर्कता विभाग भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत ‘भ्रष्टाचार से प्राप्त संपत्ति’को कुर्क करने की कार्रवाई शामिल है। यह कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘तनिक भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति ’ के तहत की जाएगी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।सतर्कता ब्यूरो के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम इस साल कदाचार से प्राप्त संपत्तियों को कुर्क कर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं।’’उन्होंने बताया कि सतर्कता ब्यूरो ने गत साल भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज किए हैं , इससे सरकार को अपने कार्यालयों में भ्रष्टाचार रोकने में मदद मिलेगी।कपूर ने बताया कि सतर्कता ब्यूरो ने पिछले 10 साल में 246 मामले दर्ज किए हैं जिनमें वर्ष 2022 के दौरान 170 छापेमारी शामिल हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘सतर्कता ब्यूरो ने वर्ष 2022 में 170 छापे मारे और मौके पर 6,21,70,230 रुपये जब्त किए । 193 सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जिनमें 27 राजपत्रित अधिकारी, 166 गैर राजपत्रित अधिकारी और 27 निजी व्यक्ति शामिल हैं।’’उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में की गई कार्रवाई में सतर्कता ब्यूरों ने राज्य सरकार के निर्देश पर 22 राजपत्रित अधिकारियों, 23 गैर राजपत्रित अधिकारियों और 12 निजी अधिकारियों के खिलाफ जांच दर्ज की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles