spot_img

Haridwar : ‘हरि की पैड़ी’ कॉरिडोर का काम जल्द शुरू होगा : धामी

हरिद्वार : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि काशी विश्वनाथ, वाराणसी और महाकाल मंदिर, उज्जैन की तर्ज पर हरिद्वार में प्रस्तावित ‘हरि की पैड़ी’ कॉरिडोर योजना पर जल्द ही काम शुरू कर दिया जायेगा।

यहां कई कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे धामी ने संवाददाताओं द्वारा इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि काशी और उज्जैन कॉरिडोर की तर्ज पर ‘हरि की पैड़ी’ कॉरिडोर बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ सभी के सहयोग से एक दिव्य हरिद्वार, एक नए हरिद्वार का काम प्रारंभ होगा। प्रस्तावित कॉरिडोर के लिए सभी पक्षों से सुझाव भी लिए जायेंगे।’’

Mumbai : ‘हेरा फेरी 3’ में देरी की अफवाहों को परेश रावल ने किया खारिज

मुंबई : (Mumbai) फिल्म 'हेरा फेरी 3' ('Hera Pheri 3') को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। फैंस इस फिल्म को लेकर जिस...

Explore our articles