हरिद्वार : (Haridwar) बहादराबाद थाना क्षेत्र (Bahadrabad police station area) में शादी समारोह में जा रहे एक रिटायर्ड एयरफोर्स सैनिक (retired Air Force soldier) की लिफ्ट देने की दरियादिली में उसकी जान चली गई। रास्ते में कार पर सवार हुए अजनबी ने पूर्व सैनिक की कनपटी पर गोली मार कर हत्या कर दी।
कनखल के जमालपुर कला निवासी 62 वर्षीय भगवान सिंह (62-year-old Bhagwan Singh) वर्ष 2013 में भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। शनिवार की रात वह अपने बेटे यशपाल के साथ कार से रोशनाबाद जा रहे थे। जटवाड़ा पुल के पास एक युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी। बहादराबाद क्षेत्र के नहर पटरी मार्ग पर कार सवार अजनबी ने कुछ दूर चलते ही अचानक भगवान सिंह की कनपटी पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और गोली लगने से गंभीर रूप से घायल भगवान सिंह काे एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत नाजुक देख जॉलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल (Himalayan Hospital in Jolly Grant) रैफर किया गया। इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना के पीछे कारण स्पष्ट नहीं है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फरार आरोपित की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।


