spot_img

Haridwar : जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे शव को चुहों ने कुतरा, परिजनों ने किया हंगामा

हरिद्वार : (Haridwar) जिला अस्पताल की मोर्चरी (district hospital mortuary) में रखे एक शव को चूहों के कुतर दिया। जिससे गुस्साए परिजनों से अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस घटना ने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक ज्वालापुर स्थित पंजाबी धर्मशाला (Punjabi Dharamshala in Jwalapur) के मैनेजर लखन शर्मा उर्फ लकी उम्र 36 वर्ष का बीते रोज शाम के समय ह्दयगति रूकने से निधन हो गया था। परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। शनिवार की सुबह शव के चेहरे और आंख पर चोट जैसे निशान दिखने पर परिजन आगबबूला हो गए और अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों और अन्य लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई है।

शनिवार सुबह जब परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए मोर्चरी पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। शव के चेहरे, सिर और एक आंख पर गहरे घाव के निशान थे। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने मोर्चरी के बाहर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ उग्र नारेबाजी की। परिजनों का आरोप था कि मोर्चरी की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, जिससे शव तक सुरक्षित नहीं रह पा रहे।

हंगामे के दौरान भी काफी देर तक स्वास्थ्य विभाग (health department) का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया। वे दोषियों पर कार्रवाई, मोर्चरी व्यवस्था की जांच और जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही मांग पर अड़े रहे।

New Delhi : शिक्षा मंत्रालय के सामने प्रदर्शन करने वाले जेएनयू के 14 छात्रों को जमानत

नई दिल्ली : (New Delhi) पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) ने शिक्षा मंत्रालय के सामने प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार जवाहरलाल नेहरू...

Explore our articles