spot_img

Haridwar : साल की बिछड़ी मासूम को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

हरिद्वार: (Haridwar) कांवड़ यात्रा में थाना श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत चंडी देवी मंदिर पर ड्यूटीरत पुलिस कार्मियों को गश्त के दौरान एक बच्ची अकेले में रोती हुई मिली।पुलिस कर्मियों ने बच्चे के सम्बन्ध में आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की। एनाउन्समेंट आदि के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्ची के परिजनों को ढूंढ कर मासूम को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बताया गया कि वे चाँदपुर, बिजनौर यूपी से चंडी माता दर्शन करने आये थे। दर्शन के दौरान भीड़ में उनकी बच्ची खुशी उनसे बिछुड़ गयी थी। बच्ची के मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles