spot_img

Haridwar : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन दुल्हन सी सजेगी हरकी पैड़ी

हरिद्वार : भगवान श्रीराम अपने दिव्य-भव्य मंदिर में 22 जनवरी को विराजमान होंगे। इस अवसर पर अयोध्या ही नहीं बल्कि हरिद्वार में भी उत्सव सा माहौल होगा। 22 जनवरी के दिन विश्व प्रसिद्ध हर की पैड़ी को भी फूलों से सजाया जाएगा। शाम के समय हजारों दीपक हर की पैड़ी पर जलाकर उत्सव मनाया जाएगा।

श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि 22 जनवरी को हरिद्वार की हर की पैड़ी पर रामलला के गर्भगृह में विराजमान होने पर उत्सव मनाया जाएगा। हर की पैड़ी पर भी श्रीगंगा सभा द्वारा हजारों दीपक जलाकर उत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्सव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। हर की पैड़ी को फूलों से सजाने के साथ ही आसपास के पुलों पर लाइटों के माध्यम से सजावट की जाएगी। 22 जनवरी की शाम को मां गंगा की आरती के बाद हर की पैड़ी पर देव दीपावली की तरह ही हजारों दीप जलाए जाएंगे व आतिशबाजी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस तरह से देव दीपावली पर हर की पैड़ी को दीयों से जगमग किया जाता है और आतिशबाजी की जाती है, उसी तरह 22 जनवरी को भी हर की पैड़ी पर हजारों की संख्या में दिए जलाए जाएंगे। इसी के साथ उन्होंने सभी को इस उत्सव में जुड़ने के लिए भी आमंत्रित किया है।

New Delhi : लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत एस. पेंढारकर पाकिस्तान सीमा पर नए डीजीएमओ होंगे

मौजूदा डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई होंगे डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय सेना में बड़ा बदलाव किया जा...

Explore our articles