spot_img

Haridwar: गंगा सेवक दल ने सती घाट पर चलाया साप्ताहिक स्वच्छता अभियान

हरिद्वार:(Haridwar) श्री गंगा सभा के गंगा सेवक दल के तत्वाधान में डॉ.हरिराम आर्य इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र, पार्षद अनुज सिंह (Anuj Singh) और बीपीसीएल ने कनखल के सती घाट पर वृहद गंगा घाट स्वच्छता अभियान चलाया।

गंगा सेवक दल के सचिव उज्ज्वल पंडित का कहना है की पिछले लंबे समय से श्री गंगा सभा को सती घाट पर बड़ी मात्रा में रेलिंग में फंसी कावड़, कपड़ा और अन्य सामानों की वीडियोज-फोटोज मिल रहे थे। इसके बाद हमने संकल्प लिया और अपने साप्ताहिक अभियान के तहत आज यह अभियान चलाने के बाद घाट की तस्वीर पूरी तरह बदल दी गई है।

नगर निगम पार्षद अनुज सिंह, डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र संगठन से नीरज गुप्ता ने कहा कि दृढ़ विश्वास के साथ किया गया प्रत्येक असंभव कार्य को भी संभव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोग ऐसे फोटोज को सोशल मीडिया पर अपलोड कर अपनी फॉलोइंग तो बढ़ाते हैं, लेकिन धरातल पर इन कार्यों करने से हिचकते हैं।

बीपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी अभिनव मिश्र और मुनीश शर्मा ने कहा कि गंगा सभा का यह अभियान प्रशंसनीय है, जिनकी प्रेरणा के कारण आज हम इस अभियान से जुड़कर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हर भारतवासी को गंगा जी को स्वच्छ रखने के अभियान से जुड़ना चाहिए।

Explore our articles