spot_img

Haridwar : साइबर ठगों ने बैंक खाते से निकाले सवा लाख रुपये

हरिद्वार : साइबर ठगों ने ज्वालापुर निवासी एक युवक के खाते से सवा लाख की रकम उड़ा ली है। ठगी का शिकार हुए युवक ने रविवार को कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में प्रिंस वर्मा निवासी पांडेवाला ने बताया कि उसका खाता एचडीएफसी बैंक में है। दो और तीन जून को उसके खाते से सवा लाख रुपये की रकम निकाली गई। उसने बैंक शाखा में शिकायत करने के साथ साइबर सेल को भी अगवत कराया। साइबर सेल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 19 हजार रुपये की रकम होल्ड करा दी है। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि इस संबंध में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Lucknow : 2027 में भाजपा लगाएगी हैट्रिकः पंकज चौधरी पार्टी कार्यालय में मनाया गया स्थापना दिवस, ध्वजारोहण

लखनऊ : (Lucknow) भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (Bharatiya Janata Party's Foundation Day) पर प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री...

Explore our articles