spot_img

Haridwar: घर के बाहर खड़ी थी कार, अज्ञात ने लगाई आग, घटना सीसीटीवी में कैद

हरिद्वार(Haridwar): घर के बाहर सड़क पर खड़ी कार में किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना का वीडियो घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV camera) में कैद हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को तहरीर देकर की है। घटना धनौरी क्षेत्र की है।

धनौरी भगवानपुर हाइवे के समीप डॉक्टर राकेश सैनी का आवास है। उनकी कार अक्सर सड़क किनारे रखे पुलिस बूथ के बराबर में खड़ी रहती है। शुक्रवार रात भी उन्होंने अपनी कार को वहीं खड़ा किया। रात को करीब 12.30 बजे एक तेज आवाज सुनाई दी। राकेश सैनी ने बाहर निकलकर देखा तो कार में आग लगी हुई थी। उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति पुलिस बूथ के पीछे से कार में आग लगाता दिखा। पीडि़त डॉक्टर राकेश सैनी ने मामले के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Explore our articles