spot_img

Haridwar : मास्टर गेम के खिलाडि़यों को भाजपा सरकार सुविधा दे : मोनिक

हरिद्वार:(Haridwar ) प्रदेश उपाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ उत्तराखंड व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मोनिक धवन ने खिलाडि़यों के साथ जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में धवन ने मास्टर गेम्स के खिलाड़ियों को सरकार से सुविधाएं दिए जाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि को जो 30 वर्ष से ऊपर के गेम्स होते हैं, उसमें खिलाड़ी बचपन से खेलते आ रहे होते हैं, जो स्टेट चैंपियन, नेशनल चैंपियन, यूनिवर्सिटी चैंपियन होते हैं। 30 साल से ऊपर के खिलाड़ी होने पर यह अपने राज्यों का नेतृत्व मास्टर गेम्स में करते हैं। यह खिलाड़ी मेडल जीतकर उत्तराखंड राज्य का गौरव बढ़ाते हैं, परंतु उत्तराखंड राज्य में इन्हें कोई खेल सुविधा प्रदान नहीं की जाती है, लेकिन देश में कुछ राज्य ऐसे भी हैं जो मास्टर गेम्स को खेल की सारी सुविधाएं प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों की भांति उत्तराखंड में भाजपा सरकार को मास्टर गेम्स के खिलाडि़यों को वह सारी सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए जिससे वह उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार अगर ऐसा करती है तो देश के खिलाड़ी इंटरनेशनल गेम्स में पार्टिसिपेट कर मेडल जीतकर भारत देश का पूरे विदेश में नाम रोशन करेंगे। उत्तराखंड राज्य में स्पोर्ट्स पॉलिसी में मास्टर गेम को ऐड करके यह लाभ मास्टर गेम के खिलाडि़यों को प्रदान किया जाए।

इस मौके पर खिलाड़ी मोहम्मद आरिफ, नीलम पाल, राजेश मिश्रा, सचिन कुमार, पूनम, विजयपाल, नौशाद, महेश, दक्ष, दीपाली चौधरी, शालिनी चौधरी आदि मौजूद थे।

Doha : कतर की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी के कारण हादसा

दाेहा : (Doha) खाड़ी देश कतर (Gulf nation of Qatar) के समुद्री क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नियमित ड्यूटी पर तैनात...

Explore our articles