spot_img

Haridwar : सोमवती अमावस्या पर ढाई लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

हरिद्वार : सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने पावन गंगा में डुबकी लगा पुण्य लाभ अर्जित किया। शाम को प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आज हर की पैड़ी सहित गंगा के विभिन्न घाटों पर 2 लाख 49 हजार श्रद्धालुओं ने स्नान किया।

गंगा स्नान पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। स्नान के पश्चात लोगों ने दान-पुण्य आदि कर्म कर देव दर्शन किए। तड़के से आरम्भ हुआ स्नान का सिलसिला दिन भर अनवरत जारी रहा।

दशहरा पर्व से गंगा बंदी के चलते हर की पैड़ी सहित अन्य घाट जल बिना सूने पड़े थे। दीपावली की रात जल प्रवाह शुरू होने और भोर से ही सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के चलते घाटों पर एक पखवाड़े बाद रौनक दिखाई दी।

Explore our articles