spot_img

Harare : एरॉन जॉर्ज के शानदार शतक की बदौलत भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में, अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी शिकस्त

Harare: Aaron George's brilliant century propelled India into the Under-19 World Cup final, defeating Afghanistan by 7 wickets

भारत ने 311 का रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल किया, फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ंत तय
हरारे : (Harare)
एरॉन जॉर्ज (century by Aaron George) के शानदार शतक की बदौलत पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम ने 2026 आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप (2026 ICC Men’s Under-19 World Cup) के दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में भारत ने 311 रन के मुश्किल लक्ष्य को महज 41.1 ओवर में हासिल कर लिया और अपने 10वें वर्ल्ड कप फाइनल तथा लगातार छठे फाइनल में प्रवेश किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए एरॉन जॉर्ज ने दबाव भरे मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 104 गेंदों पर 15 चौकों और दो छक्कों की मदद से 115 रन बनाए और 110.58 की स्ट्राइक रेट से भारत की जीत की नींव रखी। उनके अलावा वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavansh)ने विस्फोटक अंदाज में 33 गेंदों पर 68 रन बनाए, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे (captain Ayush Mhatre) ने 39 गेंदों पर 62 रनों की तेज पारी खेली। अंत में विहान मल्होत्रा 47 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे।

जॉर्ज ने सूर्यवंशी के साथ पहले विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने दूसरे विकेट के लिए म्हात्रे के साथ 114 रन और तीसरे विकेट के लिए मल्होत्रा के साथ 96 रन जोड़कर लक्ष्य को आसान बना दिया।

इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 310 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से फैसल शिनोजादा ने 93 गेंदों पर 110 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 15 चौके शामिल थे। वहीं, उजैरुल्लाह नियाजई 86 गेंदों पर 101 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 12 चौके और दो छक्के शामिल थे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 148 रन की अहम साझेदारी की।

भारत की ओर से गेंदबाजी में कनीशक चौहान और दीपेश देवेंद्रन (Kanishk Chauhan and Deepesh Devendran) ने दो-दो विकेट लिए, हालांकि अन्य गेंदबाज अफगान बल्लेबाजों पर ज्यादा अंकुश नहीं लगा सके।

लेकिन सूर्यवंशी, जॉर्ज और म्हात्रे की आक्रामक बल्लेबाजी के आगे अफगानिस्तान का स्कोर भी नाकाफी साबित हुआ। अब फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को इसी मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।

संक्षिप्त स्कोर:

अफगानिस्तान 310/4 (फैसल शिनोजादा 110, उजैरुल्लाह नियाजई 101 नाबाद; कनीशक चौहान 2/55, दीपेश देवेंद्रन 2/64)

भारत 311/3, 41.1 ओवर (एरॉन जॉर्ज 115, वैभव सूर्यवंशी 68; नूरिस्तानी ओमरजई 2/64, वहीदुल्लाह जद्रान 1/67)

भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज की।

Kanpur : गौ संरक्षण पर आधारित फ़िल्म गोदान छह फरवरी को होगी लॉन्च

कानपुर : (Kanpur) गौ संरक्षण और भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर केंद्रित फ़िल्म गोदान जिसका निर्माण निर्माता विनोद कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ...

Explore our articles