spot_img

Hapur : बस-ट्रक टक्कर में छह की मौत

हापुड़ : (Hapur) धौलाना थाना क्षेत्र के धौलाना-गुलावठी मार्ग (Dhaulana-Gulawathi road) पर रविवार देर रात बारातियों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में बस चालक सहित 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह (Superintendent of Police Kunwar Gyananjay Singh) के अनुसार, गाजियाबाद के डासना निवासी इकराम कुरैशी के पुत्र की बारात करीब 1:30 बजे रात लौट रही थी, तभी हादसा हुआ। बस में कुल 12 लोग सवार थे। मृतकों में सोनू, यूसुफ, अख्तर, यूनुस, मुन्ना और चालक अशोक शामिल हैं।

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल राहत कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय (District Magistrate Abhishek Pandey) समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

Explore our articles