spot_img

Hamirpur : बैंक में घुसे चोर, पैसे नहीं मिलने पर करीब 150 फाइल को जलाया

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की लैंबलू शाखा में रविवार को दो नकाबपोश चोरों ने सेंध लगा दी और पैसे नहीं मिलने पर करीब 150 महत्वपूर्ण फाइल जला दीं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, दोनों चोर रविवार तड़के तीन बजे बैंक की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और वहां रिकॉर्ड जला दिया। पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई।

सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजीव गौतम ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि चोर पीछे की दीवार तोड़कर बैंक के रिकार्ड रूम में घुस गये।

उन्होंने बताया, ‘‘बैंक का पैसा सुरक्षित है।’’

बैंक के एक अधिकारी के मुताबिक, जैसे ही चोर बैंक में घुसे, अलार्म सिस्टम से अधिकारियों के मोबाइल पर मैसेज आया और बैंक अधिकारी तुरंत पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने कहा कि बैंक में घुसने के बाद चोर इधर-उधर पैसे ढूंढने लगे, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।

अधिकारी ने कहा, ‘‘जब मैं यहां आया तो मैंने देखा कि बैंक से धुआं निकल रहा है, फिर दमकल वाहन को भी बुलाया गया।’’

Mumbai : एक्शन मोड में सनी देओल, ‘एंटनी’ को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

मुंबई : (Mumbai) सनी देओल (Sunny Deol) अपनी अगली एक्शन फिल्म 'एंटनी' की तैयारी में जुट गए हैं। 'बॉर्डर 2' (Border 2) की सफलता...

Explore our articles