spot_img

Haldwani : हाईवे पर खाई में पलटी स्कूल बस, बाल-बाल बचे बच्चे

हल्द्वानी: (Haldwani) एक स्कूल बस बुधवार सुबह 7 बजे बस डिपो संख्या चार के सामने अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस में चार बच्चे और स्कूल का स्टाफ था। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आयी। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया गया कि लालकुआं से बच्चे लेकर एक स्कूल बस प्रातः 7 बजे हल्द्वानी की ओर को जा रही थी। बस जैसे ही बस डिपो संख्या चार के सामने पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर गई और पास की खाई में पलट गई। बस में चार बच्चे, स्कूल स्टाफ, आया और ड्राइवर थे। बच्चों एवं अन्य को हल्की-फुल्की खरोचों के अलावा कोई चोट नहीं आई। अचानक मौके पर पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट और 112 पुलिस ने शीशे तोड़कर सभी को बस से बाहर निकाला। बच्चों को सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया गया। इस दौरान कई लोगों ने बस चालक पर नशे में होने के आरोप भी लगाए। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Ankara : यूरोपीय परिषद अध्यक्ष ने इजराइल और हिज्बुल्लाह से युद्धविराम करने की अपील की

अंकारा : (Ankara) यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा (European Council President António Costa) ने इजराइल और लेबनान के उग्रवादी संगठन हिज्बुल्लाह (Lebanese militant...

Explore our articles