हल्द्वानी:(Haldwani) शहर में बढ़ती सब्जियों कीमतों पर रोक लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन और मंडी प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसके लिएवह छापेमारी भी कर रहा है।
जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर गठित टीम प्रतिदिन थोक और फुटकर की कीमतों की लिस्ट जारी की जाती है। देखने में आ रहा है कि फुटकर व्यापारी थोक व्यापारी से सब्जी ना लेकर मंडी में संचालित फड़ों से सब्जियां खरीद रहे हैं, जिससे कि सब्जियों की कीमतों का अंतर आ रहा है। इसको नियंत्रण में लाने के लिए लगातार प्रशासन और मंडी समिति छापेमारी कर रही हैं।
इसी क्रम में मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और मंडी सचिव दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में प्रशासन एवं मंडी की टीम में ट्रांसपोर्ट नगर के समीप संचालित हो रही फुटकर सब्जी विक्रेताओं की दुकानों में छापेमारी की। छापेमारी में टीम ने सब्जियों की कीमतों में अंतर पाया, जिस पर टीम ने सब्जी विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए कि आगे से मंडी द्वारा जारी कीमतों पर ही सब्जी बेची जाएगी। सब्जियां फड़ से ना खरीदकर थोक व्यापारियों से खरीदी जाए, जिससे कि उपभोक्ताओं को सब्जियां महंगी ना मिले।


