spot_img

Gwalior : योग महोत्सव 21 अप्रैल से, 10 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल

ग्वालियर : हार्टफुलनेस संस्था के तत्वावधान में 21 से 23 अप्रैल तक लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान में प्रात: 6 से 7:30 बजे तक योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस योग महोत्सव में 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है। महोत्सव के उदघाटन समारोह में मुख्य रूप से हार्टफुलनेस के ट्रस्टी संजय सहगल, क्षेत्रीय समन्वय गजेंद्र गौतम, हार्टफुलनेस ट्रेनर गौरख पारुलकर, जीवाजी विश्वविद्यालय कुलपति अविनाश तिवारी, संभागीय आयुक्त दीपक सिंह उपस्थित रहेंगे।

उक्त जानकारी हार्टफुलनेस की जोनल कॉर्डिनेटर अर्चना शर्मा और जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार ने संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंंने कहा कि हाइपरटेंशन, शुगर, एंग्जायटी, मोटापा जैसी बीमारियों ने घर-घर में जगह बना ली है, सरल से योगासनों और प्राणायाम से हम इन्हें आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। इस योग महोत्सव में हम न सिर्फ आसन प्राणायाम का अभ्यास करेंगे, बल्कि यौगिक प्राणाहुति के द्वारा ध्यान के प्रायोगिक सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इस योग महोत्सव में 15 वर्ष से अधिक आयु के लोग भाग ले सकते हैं। शहर के कई सामाजिक और योग संगठन इस योग महोत्सव में सहभागिता करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान डॉ. बिंदु सिंघल, जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर, एसडीएम अश्विनी रावत, रुस्तम सिंह गुर्जर, डॉ. लोकेंद्र सिंह कामर, आभा गुप्ता, गोपाल सिंह कुशवाह आदि उपस्थित थे।

Explore our articles