spot_img

Gwalior : कलेक्ट्रेट में ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर युवती का डांस करते वीडियो वायरल

सामाजिक संस्था ने आपत्ति जताई

ग्वालियर : ग्वालियर में शुक्रवार को एक युवती के डांस का वीडियो सामने आया है। युवती फिल्म ‘मोहरा’ के गाने ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस करते दिख रही है। सामाजिक संगठन का दावा है कि ये वीडियो कलेक्ट्रेट परिसर में शूट किया गया है। सामाजिक संस्था ने एसडीएम अशोक चौहान को ज्ञापन सौंप कर युवती पर कार्रवाई की मांग की है। संस्था ने कहा है कि ऐतिहासिक और सार्वजनिक जगहों पर इस तरह डांस वीडियो शूट करना गलत है।

फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब का है और डांस कर रही युवती कौन है। वीडियो में काली साड़ी पहले युवती गाने की धुन पर डांस करते दिख रही है। बैकग्राउंड में कलेक्ट्रेट जैसी दिखने वाली बिल्डिंग दिख रही है। वीडियो पर गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरुआ ने शुक्रवार शाम ग्वालियर कलेक्टर के नाम पर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की है कि ऐतिहासिक स्थल, सार्वजनिक स्थान व अन्य पर्यटन स्थल पर वीडियो बनाया जा रहा है। ऐसा सोशल मीडिया पर चर्चित होने के लिए कर रहे हैं। इससे माहौल खराब होता है। इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Explore our articles