spot_img

Gwalior : तानसेन समारोह 2023: अंतिम दिन प्रात:कालीन सभा बेहट और सायंकालीन सभा गूजरी महल में गुरुवार को

  • विख्यात कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति

ग्वालियर : विश्व संगीत समागम तानसेन समारोह के अंतिम दिन गुरुवार, 28 दिसम्बर को प्रात:कालीन संगीत सभा तानसेन की जन्मस्थली बेहट में प्रात: 10 बजे एवं सायंकालीन संगीत सभा गूजरी महल में शाम 6 बजे से आयोजित होगी। इन दोनों सभाओं में विख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। यह जानकारी बुधवार को जनसम्पर्क अधिकारी मधु सोलापुरकर ने दी।

प्रात:कालीन सभा 28 दिसम्बर– बेहटः- उन्होंने बताया कि प्रातःकालीन सभा के प्रारंभ में ध्रुपद केन्द्र बेहट का ध्रुपद गायन होगा। इसके बाद अनिकेत तारलेकर ग्वालियर का वायोलिन वादन सुजल जैन ग्वालियर का गायन एवं पं. उदय कुमार मलिक दिल्ली के ध्रुपद गायन की प्रस्तुति होगी।

अंतिम संगीत सभा (सायंकाल)–28 दिसम्बर, गूजरी महलः- इस सभा की शुरुआत ध्रुपर केन्द्र भोपाल और सारदा नाद मंदिर ग्वालियर के ध्रुपद गायन से होगी। इसके पश्चात विश्व संगीत के तहत अरिशा एरियन का चेलो वादन, दीपिका वरदराजन चैन्नई का गायन एवं श्रुति अधिकारी व साथियों द्वारा पंचनाद की प्रस्तुति दी जायेगी।

Mumbai : सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक ट्रैक ‘मैं हूं’ रिलीज

मुंबई : (Mumbai) सलमान खान फिल्म्स (Salman Khan Films) ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) से वैलेंटाइन स्पेशल रोमांटिक ट्रैक...

Explore our articles