spot_img
HomeGwaliorGwalior : सूरज ने दिखाए तेवर, पारा 38 डिग्री के पास

Gwalior : सूरज ने दिखाए तेवर, पारा 38 डिग्री के पास

ग्वालियर : सूरज अब तीखे तेवर दिखाने लगा है। जिससे दोपहर में धूप चुभने लगी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। ऐसे में गर्मी से राहत के लिए घरों और कार्यालयों में पंखे, कूलर, एसी चलने लगे हैं। रात में भी गर्मी से बचाव के लिए लोगों को पंखा चलाना पड़ रहा है। मौसम के जानकारों का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि हो सकती है।

पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क होने से तापमान लगातार बढ़ रहा है। विगत 24 मार्च रविवार को तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। हालांकि इसी दिन शाम को बादल छाने और तेज हवाएं चलने से दूसरे दिन 25 मार्च सोमवार को अधिकतम तापमान लुढ़क कर 34.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। इसके बाद गुजरे दो दिन में अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। बुधवार 27 मार्च को मौसम शुष्क होने से सुबह से धूप काफी तेज रही जो दिन चढऩे के साथ और तेज होती गई। दोपहर के समय धूप में थोड़ी देर खड़े रहने पर लोगों का पसीना छूट रहा था।

मौसम के जानकारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से राजस्थान की ओर से गर्म हवाएं आ रही हैं। इसी वजह से तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार 29 मार्च को पश्चिमी हिमालय में एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके प्रभाव से ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल नजर आ सकते हैं।

स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में बुधवार को अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 1.3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज सुबह हवा में नमी 53 प्र्रतिशत दर्ज की गई जो औसत से 06 प्रतिशत अधिक है जबकि शाम को हवा में नमी घटकर 35 प्रतिशत दर्ज की गई। यह भी औसत से 10 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर