spot_img

Gwalior : महिला की छत से फेंककर हत्यारोपी दबोचा

ग्वालियर : महिला की मारपीट करने के बाद छत से फेंककर हत्या करके फरार हुए आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को पकड़ लिया है। मृतका को आरोपी ने कार दिलवाई थी जिसके वह रुपये मांग रहा था इसी बात को लेकर विवाद होने पर मारपीट हो गई थी। पुलिस आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।

गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित ओम सांई अपार्टमेंट निवासी मंजू पत्नी वृजेन्द्र परिहार की 18 अप्रैल को दोपहर के समय गुड्डू शर्मा ने मारपीट कर उसे छत से फेंक दिया था। मंजू को पांचवी मंजिल से फेंकने पर मौत हो गई थी। जैसे ही रात के समय महिला की छत से फेंककर हत्या के बारे में पता चला पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतका की सास ने गुड्डू पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस गुड्डू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

मंगलवार को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या का आरोपी गुड्डू रेलवे स्टेशन पर देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दबिश देकर गुड्डू को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका मंजू के घर आना जाना था और इसीलिए उसने मंजू को एक कार दिलवाई थी। वह कार के पैसे मांगने घटनवाले दिन मंजू के घर गया था। पैसे मांगने पर मंजू से विवाद हो जाने पर मारपीट कर दी थी। गुड्डू की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है।

गुड्डू का कहना है कि मंजू स्वयं छत से कूदी थी। जबकि परिजनों का आरोप था कि गुड्डू मारपीट करता छत पर ले गया और फिर धक्का देकर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी से हत्या के बारे में सघनता से पूछताछ प्रारंभ कर दी है।

Explore our articles