spot_img

Gwalior : हर्ष फायर ने ली नाबालिग छात्र की जान, खुशियों के बीच फैला मातम

ग्वालियर : विवाह समारोह में हर्ष फायर ने एक नाबालिग छात्र की जान ले ली। चाचा के बेटे के विवाह में शामिल होने आए नाबालिग के पेट में हर्ष फायर से चली गोली धंसने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजन नाबालिग को लेकर चिकित्सालय पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। गोली मृतक के चचेरे भाई ने चलाई थी। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।

आंतरी निवासी शिवा उर्फ प्रियांश पुत्र संजयसिंह यादव 15 वर्ष शनिवार को अपने चाचा के बेटे अमित के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए ग्वालियर आया था। जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीगंज हरे शिव गार्डन में विवाह समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। शनिवार-रविवार की रात साढ़े बारह बजे के करीब टीके की रस्म का कार्यक्रम चल रहा था। विवाह में शिवा का चचेरा भाई राजेश पुत्र जसवंत सिंह यादव अपनी लायसेंसी बंदूक लेकर आया था। राजेश कार्यक्रम के दौरान शिवा के पास खड़ा था और लोग हंसी खुशी बातों में व्यस्त थे। जैसे ही टीका हुआ तभी राजेश ने बंदूक से हर्ष फायर कर दिया। गोली चलते ही पास खड़े शिवा यादव के पेट में धंस गई। पहले तो लोग माजरा नहीं समझे, गोली लगने के बाद शिवा जमीन पर गिर पड़ा। शिवा के जमीन पर गिरते ही लोग समझ गए कि और उसे तत्काल मौके से उठाकर चिकित्सालय पहुंचे लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका। राजेश सिंह द्वारा चलाई गई गोली लगने से नाबालिग शिवा की सांसे थम चुकी थीं। शिवा के गोली कैसे लगी इसका तो फिलहाल पता नहीं चल सका है। राजेश की बंदूक की नली जिस समय नीचे की ओर रही होगी उसी समय ट्रिगर दब गया होगा और पास खड़े शिवा उसकी चपेट में आ गया। राजेश मौके से फरार हो गया है। हर्ष फायर की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की।

Explore our articles