spot_img

Gwalior : प्रदेश में ग्वालियर सबसे ठंडा, पारा 13 डिग्री पर

ग्वालियर : मौसम शुष्क होते ही अब ठंड बढऩे लगी है। बुधवार को 13.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ मध्य प्रदेश में ग्वालियर की रात सबसे ठंडी रही। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में अब तेजी से गिरावट होगी।

बुधवार को सुबह कोहरे के साथ आसमान में बादल भी छाए रहे लेकिन दोपहर होते-होते मौसम शुष्क हो गया। इसके बाद दिन भर धूप खिली रही लेकिन उत्तरी हवाएं सिहरन बढ़ाती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर के मौसम को प्रभावित करने वाली अभी कोई मौसम प्रणाली मौजूद नहीं है इसलिए अगले चार दिन तक न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान में ज्यादा उलटफेर की संभावना नहीं है। 11 दिसम्बर को हिमालय में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसके प्रभाव से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में बुधवार को अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस आंशिक गिरावट के साथ 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। आज सुबह हवा में नमी 91 और शाम को 75 प्रतिशत दर्ज की गई।

Explore our articles