spot_img

Gwalior: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शनिवार को निकलेगी साइकिल रैली

ग्वालियर:(Gwalior) भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत ग्वालियर जिले में स्वीप (Systematic Voters Education and Electoral Participation) के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ जारी हैं। इस क्रम में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शनिवार, 26 अगस्त को विशाल साइकिल रैली निकाली जाएगी।

जनसम्पर्क अधिकारी हितेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि यह साइकिल रैली शनिवार को सुबह 7.00 बजे कम्पू स्थित जिला खेल परिसर से शुरू होगी और आमखो बस स्टेण्ड, कटोराताल, अचलेश्वर चौराहा, चेतकपुरी चौराहा, एजी ऑफिस ब्रिज, राजमाता चौराहा, एसपी ऑफिस, तानसेन होटल रोड़ होते हुए बाल भवन पहुँचेगी और यहीं पर रैली का समापन होगा। साइकिल रैली में कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त व जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारी, महाविद्यालयीन व स्कूली छात्र-छात्राएँ तथा विभिन्न खेल संस्थाओं से जुड़े महिला व पुरूष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

Explore our articles