ग्वालियर:(Gwalior) जीवाजी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज (रविवार को) सुबह 11.00 बजे से अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित होगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी ने बताया कि दीक्षांत समारोह में राज्यपाल पटेल द्वारा अलग-अलग संकाय में टॉपर्स रहे 57 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं चार विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 139 विद्यार्थिों को अलग-अलग विषयों में पीएचडी उपाधियां प्रदान की जाएंगी।


