गुवाहाटी: (Guwahati) राजधानी के जू-रोड फ्लाईओवर पर एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी (AS-01EZ-9657) सवार को ठोकर मार दिया। ठोकर मारने के बाद वाहन मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आज बताया कि रविवार की रात हुए इस हादसे के बाद दोनों स्कूटर सवारों को गंभीर हालत में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में भर्ती कराया गया। एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन काफी देर तक नहीं पहुंची तो प्रत्यक्षदर्शी दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में अपनी गाड़ी से जीएमसीएच ले गए।


