spot_img

Guwahati: केंद्रीय रक्षा मंत्री सिंह आज एक दिवसीय दौरे पर आएंगे असम

गुवाहाटी:(Guwahati) केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Minister Rajnath Singh) एक दिवसीय दौरे पर आज असम आ रहे हैं। रक्षामंत्री आसन्न लोकसभा चुनाव में बरपेटा से गठबंधन के उम्मीदवार फणि भूषण चौधरी का प्रचार करने के लिए असम आ रहे हैं। रक्षामंत्री असम में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री बरपेटा नगरपालिका मैदान में भाजपा और असम गण परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक विशाल चुनावी रैली में भी भाग लेंगे। इस रैली में 60 हजार लोग भाग लेंगे। इससे पहले रक्षामंत्री बरपेटा सत्र पहुंचकर सत्राधिकार का आशीर्वाद लेंगे। फिर वे कोकराझाड़ में एक विशाल जनसभा में भी भाग लेंगे।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय रक्षामंत्री के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता, अगप के अध्यक्ष अतुल बोरा कार्यकारी अध्यक्ष केशव महंत और अगप के उम्मीदवार फणि भूषण चौधरी समेत बड़ी संख्या में असम गण परिषद, भाजपा एवं यूपीपीएल के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Raipur : बजट सत्र में छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास का खाका पेश

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Legislative Assembly) के बजट सत्र के पहले दिन राज्य की अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति और आगामी संभावनाओं का...

Explore our articles