spot_img

Guwahati : नकली भारतीय मुद्रा समेत तीन गिरफ्तार

गुवाहाटी : (Guwahati) महानगर की गोरचूक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चला कर नकली नोट के कारोबार में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि गोरचुक पुलिस थाने की एक पुलिस ने आईएसबीटी के पास से 10 लाख मूल्य के नकली भारतीय मुद्रा नोटों (Fake Indian Currency Note) (एफआईसीएन) की एक खेप पकड़ी है। इसके बाद गोरोइमारी के तीन बदमाशों का पीछा करके उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रोबिउल अली (28), मुज़म्मल खान (28)और अबुल कलाम आज़ाद (22) के रूप में की गई है। अभियान के दौरान पुलिस ने एक बाइक और एक स्कूटी को भी जब्त किया। आरोपितों के पास से दस लाख मूल्य के नकली भारतीय मुद्रा बरामद की गई हैं। घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तीनों आरोपितों से सघन पूछताछ की जा रही है।

Explore our articles