spot_img

Guwahati: चोरी की नाकाम कोशिश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ पूरा दृश्य

गुवाहाटी:(Guwahati) गुवाहाटी शहर चोरों के शहर में तब्दील होता जा रहा है। घर में चोरी से लेकर मोबाइल चोरी, चेन चोरी, हर तरह की चोरी प्रत्येक दिन हो रही है। दिखावे के तौर पर एकाध चोर कभी जरूर पकड़े जाते हैं। गुवाहाटी पुलिस अपराध पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।

पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार की रात गुवाहाटी के लचित नगर में एक घर में खिड़की का ग्रील तोड़कर चोरी करने की कोशिश की गई। चोर खिड़की को काटकर घर में घुसा भी। सामान लेकर जब वह निकलने लगा कि घर के मालिक की नींद खुल गई। चोर सामान लेकर हालांकि जा नहीं सका।

यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश करने में जुटी हुई है।

Explore our articles