spot_img

Guwahati : भारत-बांग्लादेश के बीच चलने वाली मिताली एक्सप्रेस ट्रेन अस्थायी रूप से रद्द

गुवाहाटी: (Guwahati) भारतीय रेल ने बांग्लादेश में ईद त्यौहार को देखते हुए 13132/13131 (न्यू जलपाईगुड़ी-ढाका-न्यू जलपाईगुड़ी) मिताली एक्सप्रेस की सेवाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है।पूर्वोत्तर सीमा रेल (पूसीरे) के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 13132 (न्यू जलपाईगुड़ी-ढाका) मिताली एक्सप्रेस 25, 28 जून और 02 जुलाई को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 13131 (ढाका-न्यू जलपाईगुड़ी) मिताली एक्सप्रेस की 26, 29 जून और 03 जुलाई को सेवा रद्द रहेगी। बांग्लादेश में ईद का त्यौहार समाप्त होने के बाद मिताली एक्सप्रेस की सामान्य सेवाएं पुन: शीघ्र शुरू हो जाएगी।

Explore our articles