spot_img

Guwahati : शिंगरा स्टेशन के पास मालगाड़ी बेपटरी होने से कई ट्रेनें पूर्णता व आंशिक रद्द, कई के बदले मार्ग

गुवाहाटी : पूर्वोत्तर सीमा रेल (पूसीरे) के रंगिया मंडल अंतर्गत कामाख्या- ग्वालपारा टाउन सेक्शन के शिंगरा स्टेशन पर लोडेड मालगाड़ी के बेपटरी होने के बाद कई ट्रेनों को पूर्णता या आंशिक रद्द किया गया है। साथ ही कई ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है।

पूसीरे के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने बुधवार को बताया है कि हादसे के बाद जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें मुख्य रुप से ट्रेन संख्या 15602 (गुवाहाटी- धुबड़ी) एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 05020 (गुवाहाटी- मेंदीपथार) स्पेशल और ट्रेन संख्या 07524 (गुवाहाटी- न्यू बंगाईगांव) डेमू स्पेशल 07 जून को रद्द कर दी गई। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 15601 (धुबड़ी- गुवाहाटी) एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 05019 (मेंदीपथार- गुवाहाटी) स्पेशल, ट्रेन संख्या 07523 (न्यू बंगाईगांव- गुवाहाटी) डेमू स्पेशल 8 जून को रद्द रहेगी।

इसके अलावा आंशिक रूप से रद्द ट्रेनों में 7 जून को शुरू हुई ट्रेन सं. 15418 (सिलघाट टाउन- अलीपुरद्वार जंक्शन) राज्य रानी एक्सप्रेस की यात्रा का संक्षिप्त गंतव्य गुवाहाटी में किया गया है और गुवाहाटी एवं अलीपुरद्वार जंक्शन के बीच रद्द रहेगी।

ट्रेन का मार्ग परिवर्तन वाया कामाख्या– रंगिया- न्यू बंगाईगांव से होकर 07 जून को शुरू हुई ट्रेन संख्या 02502 (अगरतला- कोलकाता) स्पेशल चलेगी।

ट्रेन का मार्ग परिवर्तन वाया न्यू बंगाईगांव– रंगिया- कामाख्या से होकर 05 जून को शुरू हुई ट्रेन संख्या 19615 (उदयपुर सिटी- कामाख्या) एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 07030 (सिकंदराबाद- अगरतला) स्पेशल और ट्रेन संख्या 07046 (सिकंदराबाद- डिब्रूगढ़) स्पेशल और 06 जून को शुरू हुई ट्रेन संख्या 13248 (राजेंद्र नगर- कामाख्या) कैपिटल एक्सप्रेस चलेगी।

इसके अलावा हाल ही में ओडिशा में हुई दुर्घटना से रेक अनुपलब्धता के कारण 08 जून को डिब्रूगढ़ से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 07047 (डिब्रूगढ़- सिकंदराबाद) स्पेशल डिब्रूगढ़ और सिकंदराबाद के बीच रद्द रहेगी।

Explore our articles