spot_img

Guwahati : अरुणाचल प्रदेश में 3.8 तीव्रता का भूकंप

गुवाहाटी: (Guwahati) अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी भाग में रविवार दोपहर 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक रिपोर्ट में बताया कि ताजा भूकंप दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर आया जो भूटान सीमा के निकट वेस्ट कामेंग में सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।मध्य-उत्तरी असम व भूटान के पूर्वी हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से तत्काल किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान होने की जानकारी नहीं मिली है।पूर्वोत्तर भारत उन क्षेत्रों में आता है, जहां भूकंप आने की काफी आशंका रहती है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles