spot_img

Guwahati : तिनसुकिया की कोयला खदान से 10 मजदूरों का अपहरण

गुवाहाटी : (Guwahati) असम-अरुणाचल सीमा पर तिनसुकिया की कोयला खदान में कार्यरत 10 कोयला खनिकों का अपहरण कर लिया गया।असम-अरुणाचल सीमा पर तिनसुकिया जिले के फिनाबोरो में 14 नंबर कोयला खदान है। सूत्रों ने बताया कि आज तड़के करीब 3.30 बजे एक आठ-नौ सदस्यीय संदिग्ध उग्रवादियों का दल आया और बंदूक के बल पर 10 मजदूरों को एक डंपर में बैठाकर अरुणाचल प्रदेश के ओल्ड लोंगताई की ओर ले गया।

इस घटना के बारे में पुलिस की ओर से फिलहाल पुष्टि नहीं की गई है लेकिन आशंका जताई गई है कि यह अपहरण संदिग्ध उल्फा-स्वा और एनएससीएन कैडरों ने किया है।

Explore our articles