spot_img

Gurugram : गुरुग्राम पुलिस ने 11 करोड़ 65 लाख की ठगी करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों की गिरफ्तारी से देशभर में 3465 शिकायतों का हुआ खुलासा

गुरुग्राम : गुरुग्राम पुलिस द्वारा साइबर ठगी के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के साथ ही पूरे भारत में लगभग 11 करोड़ 65 लाख रुपयों की साईबर ठगी की 3465 शिकायतों का खुलासा हुआ है। सोमवार को सहायक पुलिस आयुक्त साईबर अपराध प्रियांशु दिवान ने कहा कि गुरुग्राम के साईबर अपराध पुलिस थानों की पुलिस टीमों ने इन आरोपियों की गिरफ्तारी करके इन वारदातों का पटाक्षेप किया है।

गिरफ्तार किए गए साईबर ठगी के आरोपी सोनू निवासी परशुराम कालोनी थानेसर जिला कुरुक्षेत्र व त्रिभुवन निवासी नोयावाद कोक पलंट बास जोरा धनबाद (झारखण्ड) को पुलिस थाना साईबर अपराध पश्चिम गुरुग्राम में अनुसन्धान अधिकारी एसआई अशोक व उनकी टीम द्वारा गिरफ्तार किया। नवीन कुमार निवासी तेलपुरी गुरुग्राम को पुलिस थाना साईबर मानेसर में अनुसन्धान अधिकारी पीएसआई दीपक ने गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जा से बरामद किए 2 मोबाईल फोन का इंडियन साईबर क्राईम कोर्डिनेशन सेंटर से जांच/डाटा के अवलोकन कराया गया। इस दौरान पता चला कि आरोपियों के खिलाफ देशभर में लगभग 11 करोड़ 65 लाख रुपयों की ठगी करने के संबंध में कुल 3465 शिकायतें और 165 केस दर्ज हैं। इन केसों में 10 केस हरियाणा के थानों में दर्ज हैं।

थाना साईबर अपराध पश्चिम गुरुग्राम में 2 केस, थाना साईबर अपराध मानेसर में 1 केस, दर्ज है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा की जांच में यह सामने आया कि आरोपी लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करवाकर धोखाधड़ी करके ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से 2 मोबाईल फोन बरामद किए गए थे। जिनकी जांच कराने से ठगी की वारदातों का खुलासा हुआ।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles