spot_img
HomeGurugramGurugram : निकाय चुनाव के लिए 24 काे संकल्प पत्र जारी करेगी...

Gurugram : निकाय चुनाव के लिए 24 काे संकल्प पत्र जारी करेगी भाजपा

गुरुग्राम : (Gurugram)निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र लगभग तैयार कर लिया है और यह संकल्प पत्र भाजपा 24 फरवरी को जारी कर देगी। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली के अनुसार संकल्प पत्र को मुख्यमंत्री नायब सैनी रोहतक के भाजपा कार्यालय मंगल कमल से जारी करेंगे।

गुरुवार को गुरुग्राम के भाजपा कार्यालय गुरुकमल में प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा संकल्प पत्र समिति के संयोजक विपुल गोयल, विजयपाल एडवोकेट की उपस्थिति में भाजपा के नेताओं ने संकल्प पत्र तैयार करने को लेकर घंटों मंथन किया।

इस बैठक में शहर और वार्डों के मुद्दों पर चर्चा हुई और इसे अगले एक दो दिनों में ही तैयार कर लेने का निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली के अनुसार 24 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी निकाय संकल्प पत्र जारी कर देगी।

संकल्प पत्र को लेकर 3 बजे ही प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, संकल्प पत्र समिति के संयोजक विपुल गोयल, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, एडवोकेट वेदपाल, एडवोकेट विजय पाल सहित तमाम नेता गुरुकमल कार्यालय में पहुंच गए थे। जैसे ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बैठक में पहुंचे वैसे ही मीटिंग में संकल्प पत्र पर विस्तृत चर्चा शुरू हुई। सभी नेताओं ने लोगों और कार्यकर्ताओं द्वारा भेजे गए सुझावों पर भी गहनता से विचार किया और अहम मुद्दे प्वाइंट आउट किए गए। इसके बाद एक-एक मुद्दे पर चर्चा हुई। संकल्प पत्र जारी करने को लेकर बैठक में निर्णय ले लिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि 24 फरवरी को भाजपा अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र के लिए कुछ और भी अच्छे सुझाव आएंगे तो अगले एक दो दिनों में उन्हें भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश के नेता संकल्प पत्र जारी करने के मौके पर उपस्थित रहेंगे।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर