spot_img

Gurugram : गुरुग्राम में एक इमारत ढही, दो मजदूरों के मलबे में दबने की आशंका

Gurugram

गुरुग्राम: (Gurugram) शहर में एक पुरानी इमारत के एक हिस्से के ढहने के बाद उसके मलबे में दो मजदूरों के दबे होने की आशंका है। हादसा उस समय हुआ जब इमारत को गिराने का काम जारी था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अभी तक दो मजदूरों को मलबे से निकाला भी गया है। हादसा सुबह करीब आठ बजे उद्योग विहार फेस-1 इलाके में हुआ, जब 12 मजदूर इमारत को गिराने के काम में जुटे थे।

पुलिस के अनुसार, तीन मंजिला इमारत को गिराने का काम 26 सितंबर से जारी था और फैक्टरी की दो मंजिलें गिराई जा चुकी थीं। हादसा आखिरी बची मंजिल की छत ढहने से हुआ।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक सहरान ने कहा, ‘‘ दो लोगों को सुरक्षत निकाल लिया गया है, जबकि अन्य दो के अंदर दबे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है और गाजियाबाद के एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) के दल को भी तैयार रहने को कहा गया है।’’

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस, नागरिक सुरक्षा व दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

Explore our articles