spot_img

Guptkashi: उत्तराखंड में गौरीकुंड के गौरी गांव में भूस्खलन की चपेट में आए नेपाल मूले के तीन बच्चों में से दो की मौत

गुप्तकाशी:(Guptkashi) उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड के गौरी गांव में भूस्खलन के दौरान मलबे की चपेट में आए नेपाल मूल के तीन बच्चों में से दो की मौत हो गई। गुप्तकाशी से गौरीकुंड की दूरी 14 किलोमीटर है। यह जानकारी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने दी।

उन्होंने बताया है कि भारी बारिश के बीच गौरी गांव में हुए भूस्खलन के दौरान आए मलबे में यह बच्चे दब गए थे। तीनों को स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से गौरीकुंड हॉस्पिटल लाया गया था। दो बच्चो को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एक बच्चे का उपचार किया जा रहा है।

New Delhi : लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत एस. पेंढारकर पाकिस्तान सीमा पर नए डीजीएमओ होंगे

मौजूदा डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई होंगे डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय सेना में बड़ा बदलाव किया जा...

Explore our articles