spot_img

Gumla : रेलवो क्राॅसिंग पर ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर से छुआ ओवरलोडेड ट्रक का सामान, बड़ी दुर्घटना टली

गुमला : कामडारा प्रखंड अंतर्गत पोकला गेट रेलवे लाइन पर स्क्रैप सामग्रियों से लदा एक ट्रक का उपरी भाग ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर से सटने के कारण शॉट सर्किट हो गया। इस पर रेलवे पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया । रेलवे ने ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर के शाॅर्ट सर्किट को सही कर दिया है।

बताया गयाकि रविवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे के आसपास एक ट्रक रायपुर से स्क्रैप लोड कर चांडिल ले जा रहा था । रास्ते में ट्रक पर ओवरलोड सामग्री बाहर निकली थी। इसी बीच कामडारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोकलागेट रेलवे क्रासिंग पर ओवरलोड ट्रक निकलने के दौरान ट्रक का सामान ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर से छू गया। वायर छूते ही एक जोरदार आवाज के साथ शॉट सर्किट हो गया । इस घटना एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गयी।

पोकला के गेटकीपर अखिलेश तमेड़ा ने तुरंत रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की खबर लगते रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उक्त ट्रक को जब्त कर पूरे मामले की जांच पड़ताल की। घटना के बाद रेलवे के इंजीनियरों ने ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर को ठीक कर दिया है।

Explore our articles