spot_img

Gumi : एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025: पारुल चौधरी को 5000 मीटर में रजत, विथ्या-पूजा ने जीता कांस्य

गुमी : (Gumi) एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (Asian Athletics Championship 2025) में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को भारत की तीन महिला एथलीटों ने पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।

महिलाओं की 5000 मीटर रेस में भारत की पारुल चौधरी ने 15:15.33 सेकंड का समय निकालते हुए रजत पदक अपने नाम किया। यह रेस कजाकिस्तान की नोरा जेरुटो तनुई ने 14:58.71 सेकंड के समय के साथ जीती, जबकि जापान की युमा यामामोटो को 15:16.86 सेकंड के साथ कांस्य पदक मिला।

तमिलनाडु की 26 वर्षीय विथ्या रामराज (26-year-old Vithya Ramraj of Tamil Nadu) ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में 56.46 सेकंड का समय निकालते हुए कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में चीन की मो जियाडी ने स्वर्ण और बहरीन की ओलुवाकेमी मुजिदात अडेकोया ने रजत पदक हासिल किया।

दिन के अंत में महिलाओं की 800 मीटर रेस में भारत की पूजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2:01.89 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकाला और कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत का एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में अब तक का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है, और देश को आगे और पदकों की उम्मीद है।

Explore our articles