गोरखपुर : (Gorakhpur) मंगलवार को आकाशवाणी परिसर (Akashvani premises) में बड़ा बवाल हो गया। यहां ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड देव भूषण सिंह (Dev Bhushan Singh) ने भाजपा नगर उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा (BJP City Vice President Brijesh Mishra) पर हाथापाई करते हुए हमला कर दिया, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के समय पीटीआई रिपोर्टर सुनय पाण्डेय (PTI reporter Sunay Pandey) दीप उत्सव की तैयारियों पर बाइट लेने पहुंचे थे। उन्होंने पहले फोन पर मिश्रा से सम्पर्क किया था, जिन्होंने बताया कि वे आकाशवाणी परिसर में मौजूद हैं। जैसे ही पत्रकार मौके पर पहुंचे, तभी गार्ड और नगर उपाध्यक्ष के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते गार्ड ने नगर उपाध्यक्ष को धक्का देकर पीटना शुरू कर दिया और उन्हें गेट के अंदर बंद कर दिया।
पत्रकार ने तत्काल सूचना नगर निगम चौकी प्रभारी दीपशिखा सिंह (Municipal Corporation outpost in-charge, Deepshikha Singh)को दी। मौके पर सीओ कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह (Omkar Dutt Tiwari, Kotwali Station House Officer (CO) Chhatrapal Singh) समेत पुलिस बल पहुंचा, लेकिन गार्ड ने गेट खोलने से इंकार कर दिया।
घटना की खबर फैलते ही नगर निगम पार्षदों और पत्रकारों का जमावड़ा लग गया। मामला भाजपा नगर उपाध्यक्ष के सम्मान से जुड़ा होने के कारण महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव (Mayor Dr. Manglesh Shrivastava) भी मौके पर पहुंचे और घटना की कड़ी निंदा की।
आखिरकार पुलिस ने गार्ड को गिरफ्तार कर लिया, जबकि घायल बृजेश मिश्रा को जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। सीओ कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी ने कहा कि आरोपित के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। घटना की जांच जारी है।


