spot_img

Gopeshwar : एटीएम में पैसे डालने वाली कंपनी के तीन कर्मचारी 1.77 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार

गोपेश्वर : उत्तराखंड में एटीएम में पैसे डालने वाली एक कंपनी के तीन कर्मचारियों को मशीनों में डाली जाने वाली राशि में से 1.77 करोड़ रुपये के कथित गबन के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चमोली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत के बाद उन्हें घिंगरन रोड पर एक बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि देवराज सिंह बिष्ट, आशीष सिंह बिष्ट और जोगेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

डोभाल ने बताया कि उन पर गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में एटीएम में डाली जाने वाली राशि में से 1.77 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है।

अधिकारी ने बताया कि लेखा-परीक्षण के दौरान यह मामला सामने आया ।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles