spot_img

Golaghat: गोलाघाट में मछली मारने गए एक व्यक्ति की मौत

गोलाघाट :(Golaghat) गोलाघाट जिले के इटानगर बोगीबील में मछली पकड़ने गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह मौत मेरापानी नीपको की दैयांग पनबिजली परियोजना से छोड़े गए पानी में डूबने की वजह से हुई।

उल्लेखनीय है कि नीपको द्वारा गुरुवार को दैयांग पनबिजली परियोजना से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया था। इसके बाद गोलाघाट जिला प्रशासन ने लोगों के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा था।

गोलाघाट जिला प्रशासन के आह्वान के बावजूद मछली पकड़ने के लिए व्यक्ति गया। मछली मारने के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक दैयांग नदी के बाढ़ के पानी में इटानगर बोगीबील में मछली पकड़ने के लिए गया था । मृतक की पहचान मेरापानी के निकटवर्ती कासमारी टोनाजान गांव के सुरेन गोगोई (65) के रूप में हुई है। नीपको द्वारा पानी छोड़े जाने के बाद दैयांग नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

इस घटना की सूचना पाने के बाद पुलिस के पहुंचने तक स्थानीय लोगों ने मृतक का शव बरामद कर लिया।

Explore our articles