spot_img
Homecrime newsGodda : महिलाओं ने किया लोन दिलाने वाले आरोपित के घर पर...

Godda : महिलाओं ने किया लोन दिलाने वाले आरोपित के घर पर तोड़फोड़

गोड्डा : जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के चतरा पंचायत के डुलीडीह गांव में ग्रुप लोन दिलाकर महिलाओं के पैसे हड़पने तथा महिलाओं ने द्वारा आरोपी के घर पर तोड़फोड़ मचाने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है। समूह से जुड़ी क्षेत्र की आधा दर्जन गांवों के पीड़ित आक्रोशित महिलाओं ने गुरुवार को आरोपी सहीम अंसारी व उनके पिता तथा दो भाइयों की घर में जमकर तोड़फोड़ कर दी है।

जानकारी के अनुसार मुख्य साजिशकर्ता सहीम अंसारी ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं को ग्रुप लोन दिलाने के नाम पर उस संगठन से जुड़ गया था। तकरीबन डेढ़ वर्ष पहले वह तीन-चार ग्रुप के महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर पोड़ैयाहाट ले गया और वहां सीएससी से पैसा निकाल कर उन लोगों को तीन चार हजार देकर लोन के नाम पर बायोमेट्रिक डिवाइस पर सहमति ले ली। बाद में जब ऋण अदायगी का नोटिस आने लगा तब महिलाओं के होश उड़ गये। बताया जा रहा है कि कुल मिलाकर 16 लाख 87 हजार 985 रुपए का लोन महिलाओं के नाम पर कराया गया है। महिलाओं ने सहीम अंंसारी से शेष बकाया राशि देने की मांग की जब पैसा की मांग की बढ़ते दबाव को देखते हुए सहीम खान घर छोड़कर डेढ़ माह पहले फरार हो गया।

तकरीबन 1 महीने से लगातार उसके घर पर पूछताछ करने के बाद भी कुछ नहीं जानकारी मिलने पर महिलाओं ने गुरुवार को संगठित होकर उनके घरों में तोड़फोड़ शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि इस ग्रुप में तकरीबन चार-पांच गांव से जुड़ी 17 महिलाएं हैं जिनसे लोन का झांसा देकर फिंगरप्रिंट लेकर 16 लाख 87 हजार 950 रुपया लोन की राशि सहीम खान ने हड़प लिया है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर