spot_img

Glasgow: आस्ट्रेलिया, कजाखस्तान ने बिली जीन किंग कप में जीत के साथ आगाज किया

Glasgow:

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
ग्लास्गो:(Glasgow)
आस्ट्रेलिया और कजाखस्तान (Australia and Kazakhstan) ने महिला टेनिस के सबसे बड़े टूर्नामेंट बिली जीन किंग कप के पहले दिन अपने अपने मुकाबले जीते ।

आस्ट्रेलिया 48 साल में पहली बार खिताब जीतने के प्रयास में है । उसने ग्रुप बी में स्लोवाकिया को 2 . 1 से हराया । स्टोर्म सैंडर्स और एला टोमजानोविच (Storm Sanders and Ella Tomjanovich) ने अपने अपने एकल मुकाबले जीते ।

कजाखस्तान ने ग्रुप सी में इसी अंतर से ब्रिटेन को हराया । यूलिया पुतिनत्सेवा और विम्बलडन चैम्पियन एलेना राइबाकिना ने अपने अपने एकल मैच जीते । पहले फेड कप कहे जाने वाले इस टूर्नामेंट में आस्ट्रेलिया ने 1964 से 1974 के बीच सात खिताब जीते हैं ।

सैंडर्स ने विक्टोरिया कुजमोवा को 6 . 4, 6 . 3 से हराया जबकि एला ने अन्ना कैरोलिना एस को 6 . 1, 6 . 2 से मात दी । कुजमोवा और टेरेजा मिहालिकोवा ने युगल में सैंडर्स और एलेन पेरेज को हराया ।

दूसरे मैच में पुतिनत्सेवा ने कैटी बूल्टेर को 4 . 6, 6 . 3, 6 . 2 से शिकस्त दी जबकि राइबाकिना ने हैरियट डार्ट को 6 . 1, 6 . 4 से हराया । युगल में राइबाकिना और अन्ना डानिलिना को ओलिविया निशोल्स और एलिशिया बर्नेट ने 7 . 5, 6 . 3 से हराया ।

टूर्नामेंट में 12 टीमें भाग ले रही हैं जिन्हें तीन तीन के चार समूहों में बांटा गया है । हर मुकाबले में दो एकल और एक युगल मैच होगा । ग्रुप विजेता सेमीफाइनल खेलेंगे ।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles