spot_img

Ghaziabad : उज्बेकिस्तान की जुल्फ़िया ने मैक्स अस्पताल के बाथरूम में लगाई फांसी

गाजियाबाद : कौशाम्बी स्थित मैक्स अस्पताल में मंगलवार को उज्बेकिस्तान की महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 45 वर्षीय जुल्फ़िया नामक इस महिला का शव बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। महिला लीवर ट्रांसप्लांट कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। मैक्स अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इंदिरापुरम सर्किल एसीपी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को थाना कौशांबी को घटना की जानकारी मिली। जुल्फिया दोपहर बाथरूम में गई और वहां से काफी देर तक बाहर नहीं निकली। पति ने दरवाजा खटकाया। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद जुल्फिया के पति ने अस्पताल के स्टॉफ को जानकारी दी। स्टॉफ ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मौके से कोई सोसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, मामला प्रथम दृष्टि में खुदकुशी का लग रहा है। फिर भी मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। महिला के पति से भी आगे की जानकारी जुटाई गई है। ऐसा लग रहा है कि महिला किसी डिप्रेशन में थी। सम्भवतः वह अपने लिवर ट्रांसप्लांट को लेकर परेशान थी।

Dhaka : बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बीएनपी गठबंधन का परचम

तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने की संभावना प्रबलढाका : (Dhaka) बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (Bangladesh Nationalist Party) (BNP) गठबंधन...

Explore our articles