spot_img

Ghaziabad : सोशल मीडिया पर वायरल : बिना ड्राइवर के चल रही कार, कार पर लिखा है भारत सरकार

गाजियाबाद: (Ghaziabad) सोशल मीडिया के लिए नवयुवकों में रील बनाने का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है। चाहे उससे किसी का नुकसान ही क्यों न हो जाये। लेकिन नौजवान इससे सबक लेने को तैयार नहीं हैं, जबकि पुलिस कई युवकों का चालान करके रोजाना सबक सिखा रही है। कुछ इस तरह का ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।जो वीडियो सोशल मीडियापर वायरल हो रहा है, उसमें गाजियाबाद नंबर प्लेट की एक कार से एक रील बनाई गई है। जिसमें ड्राइवर चलती गाड़ी से उतर जाता है और गाड़ी चलती रहती है।वीडियो में दिख रहा है कि गाड़ी के ऊपर भारत सरकार लिखा हुआ है।

वीडियो के मुताबिक एक युवक गाड़ी की स्पीड को कम कर उसे चलता हुआ छोड़कर उससे बाहर आ जाता है और दरवाजा बंद कर देता है और वह गाड़ी के साथ-साथ चलने लगता है। आगे मौजूद दूसरा शख्स गाड़ी और युवक दोनों का वीडियो बनाता है। कुल 12 सेकंड की यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिस गाड़ी से यह वीडियो बनाया गया है, उसके ऊपर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में लोगों ने गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस को ट्विटर पर टैग कर उनसे कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने कमेंट पर लिखा है की बिना ड्राइवर के चल रही है कार, हो सकता था कोई बड़ा हादसा।

Explore our articles