spot_img

Ghaziabad : बाउंडरी वाल के पास सुरंग खोदकर हिंडन एयर बेस की

सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की
गाज़ियाबाद : (Ghaziabad)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सेट हिंडन एयर बेस (Hindon Air Base) में आसामाजिक तत्वों ने सुरंग खोदकर सुरक्षा व्यवस्था को में सेंध लगाने की कोशिश की है। यह खबर जब पुलिस व एयरबेस प्रशासन को मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि वहां पर 4 फीट गहरी सुरंग (गड्ढा) खोदा गया है। जहां पर यह सुरंग खोदी गयी है वह स्थान थर्मल स्कैनर व सीसीटीवी कैमरे के रेंज से बाहर बताए जा रहे हैं। सुरक्षा की लिहाज से यह एयर बेस बेहद संवेदनशील है।

हिंडन एयरबेस के सहायक सुरक्षा अधिकारी मास्टर वारंट अफसर सतीश कुमार की तहरीर पर ऑफिसियल सीक्रेसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल गहराई से शुरू कर दी गई है।ट्रांस हिंडन क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त शुभम पटेल ने सोमवार को बताया कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। कुछ स्थानीय लोगों ने भी इसकी शिकायत की थी। टीला मोड़ थाने के इरशाद कॉलोनी के पास यह गड्ढा रविवार की बीती शाम देखा गया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की गई थी। इसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मौके पर जाकर छानबीन की गई। वहाँ पर 4 फीट गहरा सुरंग मिली है, हालांकि एयरबेस की सीसी बाउंडरी वाॅल इंटेक्ट है। उसमें कोई भी छेड़खानी नहीं की गई हैं। सुरंग किसने और किस उद्देश्य से खोदी है इसकी जांच की जा रही है। सुरंग खोदने वाले प्रकरण के बाद हरकत में आई पुलिस ने इंडियन एयर बेस के सुरक्षा अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया और फिर हिंडन एयरबेस के सहायक सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रहे हैं। साथ ही आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Explore our articles