spot_img

Ghaziabad: मुख्यमंत्री योगी 05 मई को आएंगे गाजियाबाद, चुनावी रैली को करेंगे सम्बोधित

भाजपा महापौर व पार्षदों, चेयरमैन व सभासदों की जीत के लिए करेंगे चुनावी जनसभा

गाजियाबाद:(Ghaziabad) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) पांच मई को गाजियाबाद आएंगे। वह यहां नगर निकाय चुनाव व नगर पालिका चुनाव में भाजपा महापौर, पार्षदों, चेयरमैन व सभासद उम्मीदवारों के लिए चुनावी रैली करेंगे।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में रैली करने आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम तय हो गया है। हालांकि चुनावी रैली का स्थान अभी निर्धारित नहीं हुआ है। निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान चार मई को है। चार मई के चुनाव होने के बाद मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हो गया है। भाजपा निकाय चुनाव को पूरी गंभीरता से ले रही है। मुख्यमंत्री योगी की रैली से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles