spot_img

Gaza Strip/Beirut : हमास सशर्त युद्धविराम को तैयार, लीबिया में हिजबुल्लाह कमांडर ढेर

गाजा पट्टी/बेरूत : (Gaza Strip/Beirut) हमास ने गाजा युद्धविराम प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया में सशर्त संघर्ष विराम के संकेत दिए हैं। हमास ने अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के युद्धविराम-बंधक रिहाई समझौते के प्रस्ताव पर अपना जवाब मध्यस्थों को सौंप दिया है। हमास चाहता है कि बंधकों की रिहाई 60 दिवसीय युद्धविराम के पहले सप्ताह के पहले और सातवें दिन के बजाय अतिरिक्त चरणों में हो। इस बीच इजराइल के नरम रुख के बाद गाजा में मानवीय राहत सामग्री पहुंचनी शुरू गई है। इजराइल ने ईरान समर्थित आतंकी समूह हिजबुल्लाह के एक कुख्यात कमांडर को मार गिराने का दावा किया है।

Explore our articles